Flowers and fragrances

Flower and fragrance and Raat rani

http://jijiwishasociety.org

ये है रात रानी, आप में बहुतों का ये पसंदीदा फूल हो सकता है।
आइये जानते हैं रात रानी के विषय मे कुछ तथ्य।
रात रानी मूल रूप से वेस्टइंडीज में पाया जाने वाला पौधा था, जबकि अब भारत की आबोहवा और मिट्टी इसे इस कदर भाई कि इसने यहाँ भी अपनी जगह बना ली।
रात रानी का वैज्ञानिक नाम Cestrum nocturnum है और ये जैस्मिन प्रजाति का पौधा है।
एक से डेढ़ फीट का पौधा लगाए जाने के बाद उचित देखभाल करने पर एक से डेढ़ वर्ष में खिलने लगता है।
इसकी सामान्य ऊंचाई 6 से 10 फिट तक होती है।
रात रानी का पौधे में रात के समय फूल खिलते हैं उनकी खुशबू बड़ी ही मोहक होती है।
अपनी इसी तीव्र सुगंध के कारण रातरानी बहुत से कीट पतंगों व यहाँ तक कि अलग अलग तरह की रंग बिरंगी चिड़ियों को भी आकर्षित करता है।
रात रानी के विषय मे एक बहु प्रचलित धारणा है कि ये सांपो को आकर्षित करते हैं और इसीलिए इन्हें घरों के आस पास या अंदर लगाना लोग पसंद नहीं करते, जबकि आधिकारिक तौर पे ये कितना सत्य है इसकी कोई प्रामाणिक सत्यता अब तक सिध्द नहीं हुई है
जीजिविषा सोसाइटी निरंतर जैव विविधता व पौधरोपण पे कार्य कर रही है और अनेक पार्कों व रिहायशी इलाकों में अनेक रात रानी के पौधे लगाए हैं।
अधिकतर पौधों में अब सूंदर सफेद फूल खिलने लगे हैं।
फोटो- जीजिविषा सोसाइटी के ही अडॉप्ट किये हुए एक पार्क में लगे रात रानी के पौधे की है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कॉमेंट बॉक्स में बताएं।
#JijiwishaSociety
#Flowersandfragrences
#aromatherapy
#planttrees
#NGOsInLucknow
#RaatRani #Jasmine